CM Rise School Admission 2025-26
CM Rise School Admission 2025-26 : वर्ष 2025 में यदि आप अपने बच्चो को मध्यप्रदेश सी.एम. राइज स्कूलों में पढ़ाना चाहते है और आपको सी.एम. राइज स्कूलों में एडमिशन के लिए उपलब्ध सीटों की जानकारी नहीं है तथा सी.एम. राइज स्कूलों में किस कक्षा से एडमिशन शुरू होते है और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या होती है? यह सब जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़े।
इसे भी पढ़े: 12 वीं के बाद आईटीआई टीचर कैसे बने?
CM Rise स्कूल क्या होते है?
सी.एम. राइज स्कूल, राज्य स्तर पर मध्यप्रदेश शासन की ओर से संचालित किये जाने वाले सभी स्कूलों में से सबसे आधुनिक व सुविधायुक्त स्कूल माने जाते है। इन्हे वर्ष 2021-22 से मध्यप्रदेश शासन द्वारा शुरू किया गया है। वैसे तो मध्यप्रदेश में स्कूलों की विभिन्न श्रेणियाँ है, जैसे- उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडेल स्कूल, पी एम श्री स्कूल, सी.एम. राइज स्कूल, सभी एकीकृत हायर सेकेंडरी स्कूल आदि। इन सभी स्कूलों में से सी.एम. राइज स्कूलों, काफी हद तक उन्नत व उच्च कोटि के स्कूल माने जाते है।
सी.एम. राइज स्कूलों की मुख्य विशेषताएं :
- विद्यार्थियों के लिए परिवहन की सुविधा
- नवनिर्मित बिल्डिंग व खेल परिसर के साथ की ओपन जिम तथा स्विमिंग पूल की सुविधा
- सभी छात्रों के लिए स्कूल यूनिफार्म की निशुल्क सुविधा
- स्मार्ट व डिजिटल क्लासेज
- ICT (Computer Lab) लैब की सुविधा
- नर्सरी व केजी की क्लासेज
- अनुभवशील शिक्षकों की उपलब्धता
- उन्नत प्रयोगशालाएँ
- पुस्तकालय की सुविधा
- व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education)
- अभिभावकों की सहभागिता
CM Rise Schools में एडमिशन की प्रकिया
सी.एम. राइज स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया बहुत आसान है। मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा विभाग के आदेशानुसार सभी सी.एम. राइज स्कूलों में एडमिशन की निम्न प्रक्रिया होती है।
- मुख्य रूप से सी.एम. राइज स्कूलों के लगभग 1 किलोमीटर, 2 किलोमीटर व 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी सरकारी विद्यालयों के बच्चो को एडमिशन के लिए प्राथमिकताएँ दी जाती है।
- सी.एम. राइज स्कूलों में मुख्य रूप से कक्षा 1 या नर्सरी/केजी 1 से एडमिशन की प्रक्रिया प्रारम्भ होती है, परन्तु यदि किसी कक्षा में सीट खाली हो तो उन सीटों पर भी आवेदन आमंत्रित करके मेरिट के आधार पर एडमिशन दिए जाते है।
- सी.एम. राइज स्कूलों में सीमित सीट होने के कारण व अधिक आवेदन प्राप्त होने पर कक्षा 1 या नर्सरी/केजी 1 के बच्चो के एडमिशन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।
- कक्षा 6 वीं से भी एडमिशन की प्रक्रिया संचलित की जाती है, इसमें कक्षा 5 वीं के पर्सेंटेज के आधार पर मेरिट के अनुसार एडमिशन दिए जाते है।
- जब सरकारी स्कूलों के बच्चो के सीटें पूर्ण नहीं होती है, तब प्राइवेट स्कूल से आये हुए बच्चो को प्राथमिकता दी जाती है।
CM Rise Schools में कितनी सीटें होती है?
सी.एम. राइज स्कूलों में रिक्त सीटों का आवंटन जिला, विकासखंड, संकुल व ग्रामों के समूह स्तर पर किया जाता है। मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 1 सी.एम. राइज स्कूल निश्चित ही होता है, जिसमे एडमिशन की क्षमता 2000 से 3000 छात्रों तक होती है।
विकासखंड स्तर पर सी.एम. राइज स्कूलों में रिक्त सीटों की संख्या 1500 से 2000 छात्रों तक होती है।
संकुल स्तरीय विद्यालयों में यह संख्या 1000 से 1500 छात्रों तक होती है।
ग्रामों के समूह स्तर पर सी.एम. राइज स्कूलों में रिक्त सीटों की संख्या 800 से 1000 छात्रों तक होती है।
CM Rise Schools में Vocational Education
भारत सरकार की ओर से नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education), मध्यप्रेदश के सभी सी.एम. राइज स्कूलों में संचालित की जा रही है जो की स्व रोजगार उपलब्ध कराने व किसी विशेष कार्य को करने में कुशल बनाने में कारगर साबित हो रही है।
इसे भी पढ़े: Importance of Vocational Education
व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) एक प्रकार की रोजगारोन्मुख शिक्षा है जो किसी भी छात्र को 12 वीं के बाद रोजगार के अवसर प्रदान करती है, इसमें 9 वीं से 12 वीं तक के सभी छात्रों को दो वर्षीय प्रमाण पत्र प्रदान करके किसी एक विषय या ट्रेड में पारंगत या कुशल बनाया जाता है।
व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) के अंतर्गत सी.एम. राइज स्कूलों में निम्न विषय या ट्रेड संचालित किये जाते है:-
- Electronics & Hardware
- Beauty & Wellness
- Automobile
- IT/Computer
- Retail
- Health Care
- Agriculture
- Plumber
- Travel & Tourism आदि।
Post a Comment