MPTAAS Scholarship 2025 New Process : 2025 में स्कालरशिप के लिए ऐसे करे आवेदन | mptaas me profile kaise banaye

MPTAAS Scholarship 2025 New Process


MPTAAS Scholarship 2025 New Process

MPTAAS Scholarship 2025 New Process : मध्यप्रदेश के सभी स्कूली व कॉलेज के छात्र – छात्राओं के लिए वर्ष 2025 में स्कालरशिप हेतु मध्यप्रदेश शासन ने एम. पी. टॉस (MPTAAS) पोर्टल में बदलाव किया है तथा पोर्टल को अपडेट किया गया है। 

मध्यप्रदेश के किसी भी छात्र – छात्राओं को स्कालरशिप प्राप्त करने के लिए MPTAAS Portal पर प्रोफाइल पंजीयन करना होता था तथा इससे जो यूजर आई.डी. और पासवर्ड प्राप्त होता था उसी से लॉगिन करके स्कालरशिप का फॉर्म अप्लाई किया जाता था, परन्तु सत्र 2025-26 से इसमें बदलाव कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़े:- 12 वीं के बाद आईटीआई टीचर कैसे बने?

MPTAAS Portal  पर प्रोफाइल पंजीयन के लिए अब समग्र आई.डी.  की जानकारी अनिवार्य हो गई है, बिना समग्र आई.डी. के प्रोफाइल पंजीयन नहीं हो पायेगा। इस नई प्रक्रिया में सबसे पहले समग्र आई.डी. डाल के OPT के माध्यम से वेरीफाई किया जायेगा, उसके बाद समग्र आई.डी. के अनुसार सारी जानकारी आपको प्रदर्शित होगी। यदि समग्र आई.डी. में किसी भी प्रकार की जानकारी जैसे- स्वंय का नाम, पिता का नाम, माता का नाम या जन्म तिथि आदि गलत है तो आपके प्रोफाइल पंजीयन में  भी गलत जानकारी ही दिखाई देगी, इसे सुधार करने के लिए सबसे पहले आप को अपनी समग्र आई.डी. अपडेट करनी होगी या आधार कार्ड से साथ E-KYC करना पड़ेगा।

प्रोफाइल पंजीयन की न्यू प्रोसेस क्या है ?

MPTAAS Portal  पर प्रोफाइल पंजीयन करने के लिए न्यू प्रोसेस में आपको सबसे पहले Google Chrome में जा के MPTAAS सर्च  करना है, उसके बाद लॉगिन पेज में सबसे नीचे ”अकाउंट नही है? नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण”  ये ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करके न्यू विंडो ओपन होगी इसमें दिशा निर्देश पढ़ के नीचे दिए गए चेक बॉक्स पर क्लिक करना है।

उसके बाद आपको अपना स्वंय का समग्र आई.डी. नंबर डालना है और OTP के लिए आगे बढ़ना है, आधार कार्ड व समग्र आई.डी. से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उसे Fill करना है। उसके बाद न्यू विंडो ओपन होगी जिसमे आपके समग्र आई.डी. से ली गई सारी जानकारी दिखाई देगी।

इसमें समग्र आई.डी. से प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यक्तिगत विवरण जैसे- आपका नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर आदि दिखाई देगा। व्यक्तिगत विवरण के बाद परिवार की जानकारी और उसके बाद जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और स्थाई निवासी प्रमाण पत्र की जानकारी आपको Fill करनी पड़ेगी।

सारी जानकारी को अच्छे से अपने डॉक्यूमेंट में मिला कर व जाँच कर घोषणा वाले चेक बॉक्स पर क्लिक करके Save & Preview ऑप्शन पर क्लिक करें।

सबसे आखिर में प्रोफाइल का पासवर्ड सेट कर ले व उसे अपने पास सुरक्षित रखे। पोर्टल से ही एक प्रोफाइल रजिस्ट्रशन नंबर, यूजर आई.डी. के रूप में जनरेट होगा उसे भी अपने पास सुरक्षित रखे, इसी यूजर आई.डी. पासवर्ड का इस्तेमाल करके आप  MPTAAS Portal  पर स्कालरशिप व अन्य योजनाओ से सम्बंधित फॉर्म भर पायंगे।

प्रोफाइल पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज

MPTAAS Portal  पर प्रोफाइल पंजीयन करने के लिए इस न्यू प्रोसेस में कुछ खास बातो का ध्यान रखना है और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज पहले से ही तैयार रखना है-

  1. सबसे पहले अपनी समग्र आई.डी. की सारी जानकारी जैसे- स्वंय का नाम, पिता का नाम, माता का नाम या जन्म तिथि आदि अपडेट कर लें।
  2. उसके बाद अपने आधार कार्ड की जानकारी सही कर ले और अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर से और अपने बैंक खाते से DBT Mode पर लिंक करवा लें।
  3. इसके बाद अपने समग्र आई.डी. की E-KYC आधार कार्ड से करा ले। 

उक्त सारी प्रोसेस करने के बाद ही MPTAAS Portal  पर प्रोफाइल पंजीयन करने के लिए जाये अन्यथा आपका प्रोफाइल पंजीयन पूर्ण नहीं हो पयेगा।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची :-

  1. समग्र आई.डी. नंबर
  2. आधार कार्ड 
  3. मोबाइल 
  4. डिजिटल जाति प्रमाण पत्र
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. स्थाई निवासी प्रमाण पत्र

प्रोफाइल पंजीयन के लिए समग्र आई.डी. में कैसे सुधार करें ?

यदि आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे- स्वंय का नाम, पिता का नाम, माता का नाम या जन्म तिथि आदि MPTAAS Portal  पर प्रोफाइल पंजीयन करते समय गलत दिखाई दे रहे है तो उसके लिए आप समग्र पोर्टल पर जा कर घर बैठे उसमे सुधार कर सकते है। 

इसके लिए समग्र पोर्टल पर जा कर Update Your Profile” वाले ऑप्शन पर जा कर सुधार कर सकते है, यह जानकारी 24 घंटे में अपडेट हो जाती है उसके बाद आप प्रोफाइल पंजीयन कर सकते है। 

हमसे किसी भी मदद या जानकारी के लिए आप हमारे इंस्टाग्राम पेज पर डायरेक्ट मैसेज करके पूछ सकते है।  


--00--

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post